क्राइमJamshedpur : सेल्स गर्ल से छेड़खानी करना बिहार के युवक को पड़ा...
spot_img

Jamshedpur : सेल्स गर्ल से छेड़खानी करना बिहार के युवक को पड़ा महंगा, मॉल के स्टाफ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची एक मॉल में सेल्स गर्ल से बिहार के एक युवक ने छेड़खानी की. इधर सेल्स गर्ल ने इसका विरोध किया जिसके बाद मॉल के स्टाफ ने युवक को जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में पीड़िता ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है. पीड़िता ने बताया कि वह काउंटर में मौजूद थी उसी समय एक युवक आया और कुर्ती दिखाने को कहा. कुर्ती दिखाने पर वह साइज देखने के बहाने छेड़खानी करने लगा कई बार उसे मना करने के बाद अंततः उसने हद की सीमा पार कर दी जिसके बाद युवती ने उसकी काउंटर में ही पिटाई कर दी. ये देख मॉल में मौजूद अन्य स्टाफ ने भी उसकी जमकर धुनाई कर दी जहां से युवक भागने का प्रयास करने पर राहगीरों ने साकची गोलचक्कर में उसे धर दबोचा और साकची पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम ज्ञानदीप यादव है और मूलतः मुंगेर के रहने वाला है वर्तमान में वह चक्रधरपुर में रहता है और खरीदारी करने के लिए वह जमशेदपुर आया था जहां से वह लौटने के क्रम में इस तरह का घटना को अंजाम दिया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading