क्राइमJamshedpur : बागबेड़ा के पोस्तू नगर में स्कूल के बाहर बच्ची पर...
spot_img

Jamshedpur : बागबेड़ा के पोस्तू नगर में स्कूल के बाहर बच्ची पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर मां पहुंची एसएसपी ऑफिस

राशिफल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पोस्तो नगर की रहने वाली बबीता देवी की मासूम बच्ची सरिता पर 20 अक्टूबर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। बबीता देवी की बेटी स्कूल गई थी। तभी एक व्यक्ति बब्लू महतो और उसकी पत्नी आई। उन्होंने सरिता पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। सरिता भाग कर अपने स्कूल में चली गई। उसने आकर अपनी मां बबीता देवी को सारा मामला बताया। बबीता देवी ने बताया कि बागबेड़ा थाने में शिकायत के बाद भी अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

बबीता देवी ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर मामले की एसएसपी से शिकायत की। बबीता देवी ने बताया कि आरोपी महिला और पुरुष गांजा बेचने का काम करते हैं। दोनों पहले उसके घर में किराए पर रहते थे। किराया नहीं देते थे। यहीं से दोनों गांजा बेचते थे। इसकी जानकारी होने पर बबीता देवी ने उनको घर से निकाल दिया था। उसके बाद बबलू महतो, उसकी पत्नी और अप्पा राजू नामक एक युवक ने राड से मारकर बबीता देवी को घायल कर दिया था। बाद में बेटी को जलाने का प्रयास किया। बबीता देवी ने आग्रह किया है कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!