क्राइमjamshedpur-two-group-clash-मानगो जवाहर नगर में छेड़खानी के विरोध करने युवती के परिजनो को...
spot_img

jamshedpur-two-group-clash-मानगो जवाहर नगर में छेड़खानी के विरोध करने युवती के परिजनो को पीटा, दोनों पक्षों के बीच थाने में हुई झड़प

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 4 में रविवार देर रात छेड़खानी के विरोध करने पर पड़ोस के युवकों द्वारा युवती के परिजनो के साथ मारपीट कि गई। जिसमें युवती के परिजनों को चोटे आई है। रविवार देर रात युवती अपने परिजनों के साथ मानगो थाना में मामले की शिकायत करने पहुंची।

इधर दूसरे पक्ष के अमित कुमार भी थाना पहुंचे जिसके बाद अमित ने थाने में युवती के परिजनों के साथ झड़प भी की। युवती ने पुलिस को बताया कि घर से थोड़ी दूर पर रहने वाला कमल शर्मा उसके साथ छेड़खानी किया करता था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी। बाद में परिजनों द्वारा समझाया गया पर फिर भी कमल ने छेड़खानी करना ना छोड़ा।

कमल के कारण वह कॉलेज भी जाना बंद कर चुकी थी। रविवार रात वह घर पहुंचा और उसके छेड़खानी करने लगा। उसका हाथ पकड़कर उसे ले जाने लगा जिसका विरोध करने पर परिजनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। बाद में कमल ने अपने साथी अमित शर्मा, कुश शर्मा, बदल शर्मा, लव शर्मा और 10 15 आने के साथ घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी सभी के पास हथियार थे। घटना में उसके भाई और पिता को चोटें आई हैं। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी अमित शर्मा द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading