क्राइमJharkhand-counterfeit-currency-confiscation : रांची में 23 लाख के नकली नोट जब्त, तीन तस्कर...
spot_img

Jharkhand-counterfeit-currency-confiscation : रांची में 23 लाख के नकली नोट जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

राशिफल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में नकली नोटों के धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है. रांची के पिठोरिया के ग्राम बादू के पास शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे रांची थाना पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने 23 लाख नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में नकली नोटों के कारोबार करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस को बताया था कि उसे रांची जिले के पिठोरिया पिरुटोला कोनकी निवासी तसव्वुर अंसारी ने नकली नोट दिये थे. उसके बयान के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर रांची पहुंची और पिरुटोला में छापामारी कर तसव्वुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही गांव के लोग उग्र हो गये और अपराधी समझ कर दिल्ली पुलिस को घेर लिया. पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. (नीचे भी पढ़ें)

इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई. उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुंची. जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के धंधेबाजों में एक गढ़वा, एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में रांची आयी थी. (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद जाल बिछा कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों की मानें तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है. जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. गिरफ्तार तस्करों का तार झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है. इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading