क्राइमjharkhand-ex-cm-babulal-marandi-पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की लापता बहन 7 साल बाद दिल्ली के...
spot_img

jharkhand-ex-cm-babulal-marandi-पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की लापता बहन 7 साल बाद दिल्ली के एक आश्रम में मिली, जानें क्या है पूरा मामला

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहन मैसूनी देवी 7 साल बाद दिल्ली के भरतपुर स्थित एक आश्रम में मिली. जानकारी खुद मैसूनी देवी ने आश्रम के प्रबंधन को दी. प्रबंधन को जैसे ही पता चला कि उक्त महिला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की लापता बहन है तो उन्होंने तत्काल बाबूलाल मरांडी से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. परिजनों को सूचना मिलने पर वे आश्रम पहुंचे और मैसूनी देवी को वापस घर ले गए. मैसूनी देवी साल 2012 में ही घर वालों से बिछुड़ गई थी. इसके बाद परिजनों ने उन्हे काफी खोजा पर वो नहीं मिली. परिजनों ने उन्हे मृत समझ लिया था. बाबूलाल मरांडी ने आश्रम प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया है. मैसूनी देवी मई 2018 में भरतपुर के खोहडीग में भटकती मिली थी. आश्रम प्रबंधन को जानकारी मिलने पर वे लोग उसे अपने साथ ले गए. वह मानसिक अवसाद में थी. आश्रम में इलाज के दौरान वह ठीक हुई और बताया कि वो बाबूलाल मरांडी की बहन है. उसने बताया कि साल 2000 से ही वो मानसिक अवसाद (मेंटल डिप्रेशन) में थी. रांची में उनका इलाज चल रहा था. साल 2012 में वो अपने परिवार से बिछुड़ गई और भरतपुर पहुंच गई.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading