क्राइमJharkhand-Police-Success : रांची-जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू में जमशेदपुर आ रहे सुधा दूध...
spot_img

Jharkhand-Police-Success : रांची-जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू में जमशेदपुर आ रहे सुधा दूध में मिलावट करते 2 लोग गिरफ्तार, टैंकर से दूध निकालकर मिला रहे थे पानी-Video

राशिफल

जमशेदपुर : रांची जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू के गोबाईडीह के पास जय सिंह पंजाबी ढाबा में दूध का अवैध कारोबार किया जा रहा था। शनिवार को भोर करीब 3:30 बजे ‌सुधा दूध के टैंकर से ड्रम में दूध निकालकर टैंकर में पानी भरा जा रहा था। एक पिक अप वैन भी खड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर रांची क्यूआरटी ने छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दूध से भरे 12चक्का टैंकर से दूध निकाल कर उसमें पानी भरा जा रहा था। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

पुलिस का कहना है कि सुधा का यह दूध सप्लाई के लिए रांची से जमशेदपुर जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची के एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर की गई। इसके लिए पुलिस की क्यूआरटी लगाई गई थी। इस टीम ने होटल संचालक और एक अन्य साथी को मिल्क टैंकर से दूध निकालकर और उसमें पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। होटल के पास से टैंकर से दूध निकालने में प्रयुक्त उपकरण, पानी मशीन पाइप लगी हुई और दूध से भरे 3 बड़े अल्मुनियम के डिब्बे और एक सिंटेक्स बरामद किया गया है। शनिवार को पुलिस आगे की जांच में जुटी है कि इस में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading