क्राइमsaraikela-women-suicide-in-ranchi-गम्हरिया में ब्याही गयी महिला ने रांची में की खुदकुशी, ससुरालवालों और...
spot_img

saraikela-women-suicide-in-ranchi-गम्हरिया में ब्याही गयी महिला ने रांची में की खुदकुशी, ससुरालवालों और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

राशिफल

मृतका की तस्वीर.

रांची : झारखंड के रांची जिला के सुखदेव नगर थाना के गांगा नगर रोड नम्बर सात की रहने वाली 19 वर्षीय दिया देवी ने बीती रात अपने घर पर फांसी से झूल कर आत्महत्या कर ली. बुधवार की सुबह में जब दिया अपने कमरे से देर तक नहीं निकली, तब घर वाले उसे देखने के लिए गये। देखा कि दिया का शव एस्बेस्टस में लगे लोहे में दुपट्टा के सहारे लटका हुआ था. बाद में घटना की जानकारी सुखदेव नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों के सहयोग से
शव को फंदे से उतार कर रिम्स भेज दिया.

एक साल पहले गम्हरिया के संतोष से हुई थी शादी
दिया की शादी एक साल पहले सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी संतोष चंद्र से हुई थी। संतोष चन्द्र पेशे से ऑटो चालक है. शादी के बाद कुछ दिनों तक ही दिया अपने ससुराल में रही, उसके बाद उसका पति उसे मायके में छोड़ दिया तब से वह गंगा नगर अपने माता पिता के पास ही रह रही थी. दिया अपने पति के साथ ही रहना चाहती थी लेकिन उसका पति संतोष चन्द्र उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया था. पति से प्रताड़ित होने के बाद से वह डिप्रेशन में रहती थी. डिप्रेशन के कारण ही बीती रात वह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading