क्राइमwest-singhbhum-crime : दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार, तो दूसरा महिला से...
spot_img

west-singhbhum-crime : दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार, तो दूसरा महिला से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में धराया, जगन्नाथपुर पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

राशिफल

चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ामहुलडीहा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में ढाई माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इस सबंध में दोनो के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बड़ामहुलडीहा गांव में गेरसो सिंकू (37) अपने ही घर के बगल की एक 20 वर्षीय युवती को घर में अकेला देख बुला कर घर से ले गया और खेत में युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती की मां जब घर लौटी तो घर में युवती के नहीं मिलने पर अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि गोरसो सिंकू खेत की तरफ ले गया है। सूचना पाकर पीड़िता की मां खेत की तरफ गई तो कुकुर्म करते गेरसो को रंगे हाथ पकड़ा। उसके बाद गांव में मानकी मुण्डा ने बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता की मां खस्सी के लोभ में न आकर सीधे न्याय पाने के लिए जगन्नाथपुर थाना पहुंच गई। थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेरसो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर जैंतगढ़ भागा बिला पुलिया के पास हड़िया बेचने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सअनि उमेश प्रसाद ने ढाई माह से फरार चल रहे जितू राठौर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है जितू राठौर हड़िया बेचने वाली महिला पर गलत नीयत रखते हुए हमेशा छेड़छाड़ किया करता था। 7 मार्च को महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर जैंतगढ़ छोड़ अपनी बहन के घर सरायकेला भाग गया था। करीब ढाई माह बाद जितू घर लौटा तो ताक लगाये जगन्नाथपुर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। आज उसे जेल भेज दिया गया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading