चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ की 60 बटालियन ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर एक माओवादी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए 22 आईईडी केन बम बरामद किया। गिरफ्तार माओवादी बुधु हंसे है। पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी की निशानदेही पर गुदड़ी के रोयबाड़ी एवं दुआरोली पहाड़ी के रास्ते पर लगाए गए 22 आईईडी केन बम बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए रास्ते पर बम आदि लगाया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक माओवादी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर 22 केन बम बरामद किया। पुलिस ने इससे पूर्व भी चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य सड़क में 14 -14 केजी के 2 सिलेंडर बम एवं गोइलकेरा के स्कूल भवन में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए 19-19 केजी के 2 सिलेंडर को बरामद किया था और उसे डिफ्यूज किया था। पुलिस लगातार नक्सली-माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
West-singhbhum-Police success : चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, एक माओवादी गिरफ्तार, निशानदेही पर 22 केन बम बरामद
[metaslider id=15963 cssclass=””]