क्राइमपश्चिम सिंहभूम : चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या...
spot_img

पश्चिम सिंहभूम : चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या का आरोपी रावण लागुरा 21 दिन बाद गिरफ्तार

राशिफल

चाईबासा : चार वर्षीय सिंहबुई टोपनो के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में जेटेया पुलिस ने 21 दिन बाद अभियुक्त रावण लागुरी उर्फ मोसो लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बडाजामदा से हत्यारा रावण लागुरी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।

इस सबंध में मृतक बच्ची के पिता गोनो लागुरी ने 21 फरवरी को जेटेया थाना में रावण लागुरी के विरुद्ध अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। वहीं रावण लागुरी घटना को अंजाम देकर ओड़िशा फरार हो गया था। इधर रावण को पकड़ने के लिए जेटेया पुलिस ताक में थी। जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव को गुप्त सूचना मिली कि रावण लागुरी गांव में आया हुआ है। सूचना पाते ही श्री उरांव नें छापामारी दल का गठन कर रावण को पकड़ने की योजना बनाई और उसे बड़ाजामदा से गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो की जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना अंतर्गत जेटेया पंचायत के बाबड़िया गांव में 25 वर्षीय रावण लागुरी द्वारा अपने ही गांव की चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर ले जाने तथा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया था। हलांकि इस सबंध मृतका के पिता द्वारा जेटेया थाना में 21 फरवरी को रावण लागुरी द्वारा चार वर्षीय सिंहबुई टोपनो को अगवा किये जाने का मामला दर्ज कराया गया था।

इस सबंध में जेटेया थाना के बासुदेव टोप्पो ने बताया की 21 फरवरी को गोनो टोपनो ने लिखित सूचना दी थी कि उनकी चार वर्षीय बच्ची सिंहबुई टोपनो अपनी बड़ी बहन मुक्ता टोपनो (उम्र करीब 10 वर्ष) के साथ 18 फरवरी को दिन के करीब तीन बजे अपने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुसुम पेड़ के नीचे खेल रही थी। खेलने के क्रम में उसी गांव का व्यक्ति रावण लागुरी उर्फ मोसो लागुरी गोद में उठा कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तब बच्ची की बड़ी बहन एवं गांव के ही एक अन्य लड़के द्वारा विरोध किया गया। परन्तु रावण लागुरी उसे अपने साथ गोद में उठा कर जंगल की ओर ले गया।

लड़की की बड़ी बहन ने इसकी सूचना अपने पिता व परिजनों को दी, तो ग्रामीणों के सहयोग से अपहृत बच्ची एवं रावण लागुरी की खोजबीन उनके परिजनों द्वारा की गयी, परन्तु काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची एवं रावण लागुरी का पता नहीं चला, तो 21 फरवरी को जेटेया थाना में अपहृत बच्ची की पिता द्वारा एक आवेदन समर्पित किया गया, जिसके आधार पर रावण लागुरी उर्फ मोशो लागुरी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

इस कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के निर्देशानुसार जेटेया थाना प्रभारी पुअनि बासुदेव टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उनके अलावा परि पुअनि राहुल कुमार, सअनि मनोज कुमार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। इस टीम द्वारा लगातार प्रयास के बाद 26 फरवरी को मृत बच्ची का शव ग्राम बाबडिया से करीब 1.5 किमी पश्चिम बुरूकोचा के घने जंगल से बरामद कर उसे अन्त्यपरीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया।

टीम के द्वारा अभियुक्त रावण लागुरी उर्फ मोशो लागुरी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर एवं छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की गया एवं छापामारी के क्रम में ही जेटेया थानान्तर्गत ग्राम कोटगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रावण लागुरी उर्फ मोशो लागुरी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading