
चाईबासा : हैवानियत की हद और रिश्ते को तार तार करने वाला पिता नौ माह बाद जगन्नाथपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा।जगन्नाथपुर पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को रविवार को जेल भेज दिया। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का खुटियापदा निवासी एक व्यक्ति नौ माह पूर्व यानी 13 अक्तूबर को अपनी नाबालिक 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर घर से भाग गया था। इस सबंध में पीड़िता के मां का बयान पर जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। दुष्कर्मी पिता अपनी हवस बुझाने के बाद घर से फरार हो गया था। पीड़िता मंद बुद्धि बताई जाती है। पीड़िता से जब मां ने पूछा तो बच्ची ने बताया कि पिताजी पिछले तीन महीने से मेरे साथ यह काम कर रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां अपने पति से पूछने के लिए जब खोजबीन करने लगी तो पति घर छोड़ कर भाग गया। इधर जगन्नाथपुर पुलिस ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। उसके बाद रविवार को आरोपित का चालान कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने विगत 14 अक्टुबर को जगन्नाथपुर थाना में अपने पति के खिलाफ ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक बेटी जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। 13 अक्टुबर को अपनी बेटी को घर मे अकेला छोड़ कुछ काम से बाहर गई थी। शाम लगभग 6:00 बजे वापस घर आने पर उसकी बेटी ने बताया की उसे घर मे अकेला देख उसके पिता ने दुष्कर्म किया है, और पिछले तीन महीनो से गलत हरकत करते आ रहा है।