हेल्थ एंड फिटनेसजमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : ऑनलाइन जुड़ीं छात्राए,...
spot_img

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : ऑनलाइन जुड़ीं छात्राए, शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टाफ

राशिफल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 7:00 बजे से योगाभ्यास किया गया। महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में प्राचार्या (प्रो.) डॉ. शुक्ला महांती ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने योग की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरागत ज्ञान का महान प्रमाण है। शरीर और मन को कैसे नियंत्रित और स्वस्थ रखा जाए यह योग हमें सिखाता है। आज के इस उपभोक्तावादी समय में सभी के लिए यह जरूरी हो गया है कि खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखें। बदलते वैश्विक माहौल में इसका महत्व उभर कर आया है। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक श्री शुभाशीष और उनकी टीम ने उपस्थित और ऑनलाइन जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों व छात्राओं को योग की कुछ नियमित की जा सकने वाली मुद्राओं का अभ्यास कराया। कोरोना के समय शरीर की आंतरिक मजबूती के कुछ आसनों का अभ्यास कराया। योग विभाग की छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन योग व प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार साहू ने किया। गूगल मीट ऐप के तकनीकी समन्वयन में बी. विश्वनाथ राव, तपन कुमार मोदक और ज्योति प्रकाश मोहंती ने योगदान दिया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading