हेल्थ एंड फिटनेसJamshedpur-योग से ही जीवन में संतुलन संभव है, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग...
spot_img

Jamshedpur-योग से ही जीवन में संतुलन संभव है, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम रहा “योगा फॉर वेल बिइंग”

राशिफल

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग तथा झारखण्ड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा अष्टांग योग विषय पर एक ऑनलाइन आख्यान आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का थीम “योगा फॉर वेल बिइंग” रखा गया और इसे ध्यान में रखते हुए यह व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुरुआत डॉ रागिनी भूषण द्वारा ओंकार ध्वनि से करवाया गयाl इसके बाद शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर विभाग के संयोजक सह झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉक्टर कविता परमार द्वारा स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश कराया गयाl कविता परमार ने कहा कि स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर आनंद पूर्ण जीवन का आधार है और यह योगाभ्यास से सहज उपलब्ध है। ऑनलाइन बेबिनार में अतिथि वक्ता नंद किशोर झा ,जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, जिला सरायकेला खरसावां शामिल थें । उन्होंने अपने वक्तव्य में अष्टांग योग के विषय में जानकारी दी और साथ ही बताया कि योग का मतलब है कि हम अपने शरीर को प्रकृति से जोड़ें और आत्मा को परमात्मा से मिलाएं। इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात शिक्षिका डॉ अनीता शर्मा द्वारा कराया गया l कार्यक्रम का संचालन जेकेएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर के द्वारा संचालित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रंजीत प्रसाद, मंजू सिंह, रंजन राय, शिव प्रकाश शर्मा, मनोरमा सिंह , रीता सिंह , तृप्ति सिंह सुजाता सिंह सरिता सिंह सीमा सिन्हा शिवानी सिंह सीमा सिंह सुनीता सिंह उपस्थित थीl

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading