• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 10, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-30th-March-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 30 मार्च 2023

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगायेंगे उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना सोचे समझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

वृष राशि
आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। आज तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप स्वयं यह न जानते हों कि आप उसे हर परिस्थिति पर पूरा करेंगे। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आपके दोस्त आपको ऐसे वक्त पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज्यादा आवश्यकता हो।

मिथुन राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपके महंगे उपहार भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे कतई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

कर्क राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभायेंगे। सबकी परेशानियों पर ध्यान करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते कंट्रोल किया जा सके। अपने रोमांटिक सोच को हर किसी को बताने से बचें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी।

सिंह राशि
आज किसी कार्य को करने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका व्यवहार किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। रोमांस को झटका लगेगा और आपके अनमोल तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। आपकी सफलता में महिलाएं अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

कन्या राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जायेंगी। आपको ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लायें। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कैरियर के हिसाब से शुरू की गयी यात्रा कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से सहमति अवश्य ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

तुला राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। अगर आप आदेश चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक बैठक के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच, पुराने ख्यालात आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आज के दिन बिना कुछ खास किये आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। जीवन की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पायेंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आयेगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

धनु राशि
तनाव से बचने के लिए अपना वक्त बच्चों के साथ गुजारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज्यादा ताकतवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप स्वयं को ऊर्जा से लबरेज पायेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं, लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। कार्यालय में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से निकटता आज आपको प्रसन्नता देगी।

कुंभ राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जायेंगी। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

मीन राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे शानदार इलाज है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगायें, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का सोच आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने प्रिय का,साथ मिल सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक,
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 10th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 10 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 10th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 10 जून 2026

June 10, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

June 9, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

June 8, 2026
Next Post

Tata steel crm jdc - टाटा स्टील के सीआरएम के जेडीसी में कई अहम फैसले, सम्मानित हुए कर्मचारी और उनके बेस्ट परफार्मर बच्चे, एसोसिएट्स के प्रोमोशन, क्वार्टर एलॉटमेंट, टीएमएच की बुकिंग सिस्टम समेत कई मुद्दों पर उठे सवाल, मैनजेमेंट ने दिये यह जवाब

Adityapur suicide : आदित्यपुर में बिल्डिंग से कूदकर ट्रक चालक ने की आत्महत्या, नाली में धंसा हुआ शव बरामद

Saraikela kandra theft - कांड्रा में चोरों ने मचाया उत्पात, तीन दुकानों का एस्बेस्टस तोड़कर कैशबॉक्स किया खाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur illegal building highcourt order : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जमशेदपुर के 535 अवैध बिल्डिंगो को पीआइएल में प्रतिवादी बनाने का आदेश

Horoscope Know Your Day Wednesday 10th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 10 जून 2026

Tatanagar station hungama : टाटानगर स्टेशन में घंटो हंगामा के बाद आउट गेट से हटा शव, मुआवजा औऱ नौकरी का मिला लिखित आश्वासन, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital big action : एमजीएम अस्पताल में अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई, 15 डॉक्टरों को शो-कॉज

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में कर्मचारियों के लिए खुला प्रोमोशन का रास्ता, इसके लिए सिर्फ करनी होगी बहाली का आवेदन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur illegal building highcourt order : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जमशेदपुर के 535 अवैध बिल्डिंगो को पीआइएल में प्रतिवादी बनाने का आदेश

Tatanagar station hungama : टाटानगर स्टेशन में घंटो हंगामा के बाद आउट गेट से हटा शव, मुआवजा औऱ नौकरी का मिला लिखित आश्वासन, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital big action : एमजीएम अस्पताल में अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई, 15 डॉक्टरों को शो-कॉज

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में कर्मचारियों के लिए खुला प्रोमोशन का रास्ता, इसके लिए सिर्फ करनी होगी बहाली का आवेदन

Jamshedpur visit of central minister : मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड का कैबिनेट मीटिंग 15 जून को, कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News