राशिफलhoroscope-know-your-day-monday-25th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 25 जुलाई 2022
spot_img

horoscope-know-your-day-monday-25th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 25 जुलाई 2022

राशिफल

मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और अधिक कठिन बना देगा। कोई आपको क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कई मजबूत ताकतें आपके विरुद्ध काम कर रही हैं। आपको ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा में कार्यरत इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

वृष राशि
आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अपने बॉस को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है।

मिथुन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक आयी जवाबदेही आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए अधिक और स्वयं के लिए कम कर पा रहें। आपका काम दरकिनार हो सकता है,क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में खुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही समय है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो आवश्यकता से अधिक जेब ढीली करने से बचें। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है।

सिंह राशि
सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। इकतरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात अवश्य सुनें। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे।

तुला राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

वृश्चिक राशि
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से लाभ मिलेगा। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की आवश्यकता है।

धनु राशि
अवांछित यात्राएं थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकते हैं। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जिंदगी में जल्दी ही खिल सकता है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

मकर राशि
अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

कुंभ राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और प्रतिदिन कसरत करते रहें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। वह तो जिंदगी की खुबसूरती है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

मीन राशि
सफलता नजदीक होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। सेहत के नजर से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading