राशिफलhoroscope-know-your-day-sunday-27th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 फरवरी 2022
spot_img

horoscope-know-your-day-sunday-27th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 फरवरी 2022

राशिफल

मेष राशि
आज आप अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रख दें, जो आने वाले समय में आपके काम आ सके। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको परेशान करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं। आज आपको इस बात का एहसास हो जाएगा कि बच्चों को साथ समय का पता नहीं चलता। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे।

वृष राशि
आज परिवार के सदस्यों के बीच पैसे को लेकर बकझक हो सकती है। बेवजह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। दोस्तों के साथ आप बेहद शानदार समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहां समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सके।

मिथुन राशि
आज सही मायने में आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। इसके साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी भी होगी। इसलिए सोच समझकर ही धन खर्च करें। आज आप अपने सभी पारिवारिक कर्जे समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

कर्क राशि
जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर, उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। हर समय पैसे के पीछे न दौड़े कुछ समय अपने दोस्तों के साथ गुजारें, क्योंकि मित्र ही आपके बुरे समय में काम आयेंगे।यह आपके लिए काफी अच्छा होगा। ख्याली परेशानियों का त्याग करे और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है।

सिंह राशि
आज दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब का ध्यान रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। थोड़ा प्रयास और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

कन्या राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी आवश्यकताओं का ख्याल रखेगी। प्यार एक ऐसा बंधन है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

तुला राशि
अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप पसंद करते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा। जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर लेनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
तरोताजा व स्वस्थ्य होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं दे पायेंगे। निवेश करते समय सोच समझकर ही फैसले लें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से बेहतरीन करने का दिन है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

धनु राशि
गर्दन, कमर में लगातार दर्द आपको परेशान कर सकता है। खास तौर पर जब इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों में फिर से गर्मजोशी भरने के लिए अच्छा दिन है। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।

मकर राशि
सफलता करीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपको ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक भेंट और साथ में स्वादिष्ट भोजन खाने के लिए बढ़िया दिन है। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर रहें। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। विद्यालय में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

कुंभ राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके कर्जों और अन्य खर्चो को सम्हाल लेगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। यात्रा के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। उनकी बातें आपको पसंद आएंगी।

मीन राशि
आप अपने सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जमीन जायदाद के कारोबार और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फिल्म देखने से अच्छा और क्या हो सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading