राशिफलhoroscope-know-your-day-wednesday-19th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 19 जनवरी 2022
spot_img

horoscope-know-your-day-wednesday-19th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 19 जनवरी 2022

राशिफल

मेष राशि
आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको मानसिक शांति के लिए दान-पुण्य भी करना चाहिए। आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। सनद रहे आपके इर्द-गिर्द कुछ स्वार्थी तत्व भी है जो आपको परेशान कर सकते हैं। ‌आज आपका छोटा भाई आपको काफी मदद करेगा। जिससे आप गदगद हो जायेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी आदत जबरदस्त है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि
आप अपने सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे। आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। आपकी कामयाबी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी कामयाबी की सूची में एक नया मोती जोडेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए स्वयं को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। साझेदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे- आज आप अपने कार्य को जितना समय में करते थे, आज उससे आधे समय में ही कर देंगे। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

कर्क राशि
आपकी उच्चस्तरीय बौद्धिक क्षमताएं आपको अपने कमियों को परास्त करने में सहायता करेंगी। आप ये बात गांठ बांध लें कि सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। आज व्यापार में मिली लाभ कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को आमंत्रित करें। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक संपर्कों में सुधार लाएगी। ऐसे लोगों से संपर्क बनाने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि
आज अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन स्वार्थी इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। आपका नकारात्मक व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। अपने प्रिय से कुछ भी अप्रिय कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।

कन्या राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा एहसासों को लेकर आएगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना सोचे विचारे खर्च कर रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। आपका अधिकांश समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को नकारा नही जा सकता है।

तुला राशि
आज परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर विशेष ध्यान दें। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। मुमकिन है कि इस समय आपके आहत मन को दिलासा देने के लिए कोई खास दोस्त आगे आए। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। खाली समय में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया है तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी का एहसास महसूस करेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। इसके अलावा आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

धनु राशि
दोस्तों का ब्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है, इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी कटुता से भरी भाषा आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आज दूसरों के लिए किया जाने वाला कार्य, आपको सकारात्मक बना देगा। आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई यादों में खोने का दिन है।

मकर राशि
आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है, इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। बाहरी सामानों का अब कोई कास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और नये विचार प्राप्त करने में सहयोग देगी। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। बच्चे कोई रोमांचक समाचार ला सकते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आप आज प्रेम पूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताये।

मीन राशि
आपका आकर्षक भरा बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर जबरन खींचेगा। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात मजबूत होंगे। बच्चें अच्छी समाचार ला सकते हैं। प्रेम-संबंध में गुलामों की तरह व्यवहार न करें। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप मामले सुलझा लेंगे।

प्रस्तुत -ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क -+919508341776, +919431339858

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading