Home खबर

कांग्रेस : नये प्रदेश अध्यक्ष का दिल जीत पायेंगे विजय खां या जमशेदपुर को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद जमशेदपुर के कांग्रेसियों में खुशी देखी जा रही है. जहां जिला अध्यक्ष विजय खां ने कल बड़ी संख्या में नए प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का स्वागत करने रांची जाने की घोषणा की है. वैसे विजय खां को डॉक्टर अजय का विश्वासपात्र माना जाता है, ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या विजय खां नए प्रदेश अध्यक्ष का दिल जीत पाते हैं, या जमशेदपुर में कांग्रेस को नया जिला अध्यक्ष मिलेगा. फिलहाल इन सब कयासों के बीच जमशेदपुर के कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में कांग्रेस का दो गुट है, एक प्रदीप बलमुचू का दूसरा डॉक्टर अजय कुमार का गुड. ऐसे में रामेश्वर उरांव के लिए यहां गुटबाजी खत्म करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. वैसे विजय खां ने दावा किया है कि रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दमदार उपस्थिति दर्ज करेगी.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version