कुकड़ू प्रखंड में लगा विकास मेला, ग्रामिणों दी गयी योजनाओं की जानकारी व परिसंपत्तियों का वितरण, चार महिलाओं की गोद भराई व चार बच्चों को हुई अन्नप्राशन

राशिफल

सरायकेला : जिला के कुकड़ू प्रखंड परिसर में सोमवार को विकास मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाए गए थे।कार्यक्रम के दौरान सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जल संचयन, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना,आयुष्मान भारत योजना, डायन कुप्रथा, जल है तो कल है आदि योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरायकेला के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव,कुकड़ू प्रखंड प्रमुख संतोषी सिंह मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। वही इस दौरान कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना अति आवश्यक है ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ इसका लाभ भी सुलभ तरीके से मिल सके। प्रखंड में विकास मेला लगाने का उद्देश्य है कि आम जन योजना के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग की ओर से चार माताओं की गोद भराई रश्म एवं चार-बच्चे का अन्नप्राशन का कार्यक्रम कराया गया। वही कृषि विभाग द्वारा पांच किसानों को पम्प सेट दिया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत केसरी गैस एजेंसी तिरुलडीह द्वारा एक सो लाभुकों को गैस चूल्हा का वितरण किया गया। कई लाभुकों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया।

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!