चाकुलिया प्रखंड में सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक को दी गयी विदाई

राशिफल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के प्रधान लिपिक सत्येन्द्र नाथ महतो की सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड कर्मियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी. प्रखंड कर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित व उपहार भेंट किये. इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड में उनका कार्यकाल यादगार रहेगा. यहां उन्हें सभी का प्यार और सम्मान मिला है. समारोह में नाजिर कृष्णा मुंडा, मुखिया जयराम हेम्ब्रम, पंसस राजीव महापात्रा, पंचायत सचिव रामचन्द्र मुर्मू, भुवनेश्वर दास, रथु महतो,चंडी चरण भोल, अशोक महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!