जमशेदपुर : करणी सेना की महिला इकाई का विस्तार, कई लोगों ने ली सदस्यता

राशिफल

करणी सेना के सदस्यता अभियान में मौजूद लोग.

जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सदस्यता अभियान के तहत महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चंदा कुमारी ने रविवार को सिदगोड़ा के बागुनहातु स्थित रिबेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा की क्षत्रिय महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जरुरी है कि उनको संगठन से जोड़ा जाये और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम आयोजित की गयी है. इसमे मुख्य रुप से चंद्रकांता सिंह, लक्की सिंह एवम् मीता सिंह को जिला सचिव तथा ललिता सिंह को बिरसानगर मंडल अध्यक्ष, पुतुल सिंह को बारीडीह मंडल अध्यक्ष, अनीता सिंह को जुगसलाई मंडल अध्यक्ष तथा रेखा सिंह को मानगो मंडल अध्यक्ष, मिनी सिंह को बारीडीह मंडल-उपाध्यक्ष तथा दीप्ति सिंह, रोशन सिंह व अभिषेक सिंह को कार्यसमिति सदस्य के साथ दर्जनो लोगो ने संगठन की सदस्यता ली. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक विनय सिंह, जिला अध्यक्ष बम भोला सिंह, कोल्हान अध्यक्ष महिला इकाई पल्लवी दीप मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बबीता सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह ने किया.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!