खबरजमशेदपुर के प्रदीप सिंह को दुबई में मिला पूर्वांचल गौरव सम्मान
spot_img

जमशेदपुर के प्रदीप सिंह को दुबई में मिला पूर्वांचल गौरव सम्मान

राशिफल

सम्मान प्राप्त करते प्रदीप सिंह काले रंग की बंडी पहने हुए.

जमशेदपुर : वर्ल्ड बिहारी कनेक्ट लंदन के बैनर तले दुबई में आयोजित ग्लोबल समिट 2019 में शहर के सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह को ‘पूर्वांचल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया. समारोह में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांतनन्द सरस्वती जी महाराज, ब्रावो फार्मा-लंदन के चेयरमैन राकेश पाण्डेय, बिहारी कनेक्ट लंदन के चेयरमैन उद्धेश्वर सिंह के हाथों प्रदीप सिंह को ‘पूर्वांचल गौरव सम्मान’ से नवाजा गया. दुबई के शेख रशीद ऑडिटोरियम में यह सम्मान उनको मिला, जिसमे दुनिया के लगभग 20 देशों के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, कला, भाषा, अध्यात्म, ऊर्जा इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया. मालूम हो कि दुबई में हुए इस कार्यक्रम में भारत समेत कई देशों के भोजपुरिया प्रतिनिधि हिस्सा लिया. इस दौरान दुबई में भोजपुरी साहित्य एवं संस्कृति के वैश्विक स्वरूप पर एक अंतरास्ट्रीय सेमिनार के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी के कई नामचीन कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से सबको झुमाया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!