खबरझारखंड के मंत्री सीपी सिंह को दुबई के वर्ल्ड ग्लोबल समिट में...
spot_img

झारखंड के मंत्री सीपी सिंह को दुबई के वर्ल्ड ग्लोबल समिट में मिला भोजपुरी अस्मिता सम्मान

राशिफल

रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा भोजपुरी, मैथली, मगही को झारखंड की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिए जाने एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं कला के प्रति क्रियात्मक कार्य करने हेतु झारखण्ड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को दुबई में आयोजित वर्ल्ड ग्लोबल समिट 2019 में ” भोजपुरी अस्मिता सम्मान” दिया गया. दुबई के इस कार्यक्रम में सीपी सिंह को सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया था, परंतु अंतिम समय में केंद्र द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण कार्यवश वे नहीं जा सके थे. वहां उनकी गैर मौजूदगी में जमशेदपुर के सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया था. उसी भोजपुरी अस्मिता सम्मान को सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में सीपी सिंह को फूलो का गुलदस्ता के साथ प्रदीप सिंह ने सौपा. उनके साथ कौशलेश तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, रबिन्द्र नाथ चौबे, राजेश राय, लाल चंद सिंह उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!