चांडिल : नीमडीह मोड़ में आजसू पार्टी द्वारा प्रखंड स्तरीय सखी मंडल की सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में उपस्तिथ महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री व आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि देश के विकास में नारीशक्ति की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी क्षेत्र खेलकूद, राजनीति, शिक्षा, विज्ञान आदि में महिला अपने प्रतिभा का परचम लहरा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने का प्रयास करें। शिक्षा के बिना देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर सरायकेला खरसावां के जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, जिप सदस्य अनिता पारित आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।