खबरटिनप्लेट : बोनस समझौता कराने के बाद अब ग्रेड पर होगा फोकस
spot_img

टिनप्लेट : बोनस समझौता कराने के बाद अब ग्रेड पर होगा फोकस

राशिफल

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों को समय से बोनस होने पर खुशी है. कंपनी में बीते सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच 17.5 फीसद बोनस पर समझौता हो गया. इसमें कर्मचारियों को अधिकतम राशि 55976 रुपए और न्यूनतम राशि 24756 रुपए मिलेंगे. बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 6 सितंबर तक चली जाएगी. उक्त जानकारी देते हुए यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह ने बताया कि समय से पहले बोनस होने पर कर्मचारियों में उत्साह है. गदगद कर्मचारी दुर्गा पूजा से पहले कपड़े से लेकर घर के अप्लायंसेस समय से खरीद पाएंगे. यहां 1 अप्रैल 2018 से ग्रेड रिवीजन लंबित है. पिछले 17 माह में कई दौर की वार्ता हुई लेकिन वार्ता विफल रही. यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट पलविंदर सिंह ने बताया कि बोनस जल्द कराकर कर्मचारियों को राहत दी गई. अब ग्रेड रिवीजन जल्दी करा कर कर्मचारियों को दोहरी खुशी यूनियन देगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि दो-तीन महीने में ग्रेड रिवीजन समझौता करा लिया जाएगा. 6 सितंबर तक बोनस का पैसा खाते में चले जाने के बाद ग्रेड रिवीजन के लिए पहल एक बार फिर से शुरू होगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading