जमशेदपुर : टाटा मोटर्स पदाधिकारियों के पत्नियों का सामाजिक संस्था मानसी क्लब की ओर से वार्षिक छात्रवृत्ति का वितरण शनिवार को टेल्को क्लब में आयोजित किया गया। इसमें शहर के 23 विद्यालयों के कुल 127 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण की गई। साथ ही समाज को सुदृढ़ करने वाले विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी डोनेशन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह, ईआर हेड दीपक कुमार, अशोक कुंडू, अमिताभ सहाय, आरके दास समेत अन्य पदाधिकारियों ने छात्रवृत्ति वितरण की। इसे सफल बनाने में मानसी क्लब के अध्यक्ष निधि बादशाह, सचिव सबीता राव, लिली भट्टाचार्य, सुजाता दास समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।