खबरमोरबी (गुजरात) से 1600 प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टाटानगर, थर्मल...
spot_img

मोरबी (गुजरात) से 1600 प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे टाटानगर, थर्मल स्क्रीनिंग कर, फूड पैकेट व पानी देकर भेजा गया गृह जिला

राशिफल

  • स्टेशन परिसर में मौजूद रहे उपायुक्त पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम

जमशेदपुर : मोरबी (गुजरात) से श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से आज लगभग 1600 प्रवासी टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को भोजन का पैकेट एवं पेयजल उपलब्ध कराते हुए गृह जिला भेजा गया। प्रवासियों में झारखंड के विभिन्न जिले यथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, पलामू, सरायकेला खरसांवा, हजारीबाग, लातेहार आदि के लोग शामिल थे। इस दौरान उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम डॉ एम तमिल वाणन, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत महथा, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार उपस्थित थे।

सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए स्टेशन परिसर से बस तक भेजे गए प्रवासी
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस के आपसी समन्वय से प्रवासियों को एक के बाद एक बोगी से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए उतारा गया। वहीं स्टेशन परिसर से बस तक पहुंचाने हेतु रेलवे सिविल डिफेंस के वॉलंटियर की मदद ली गई ताकि वे संबंधित जिलों के बस तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकें।

दोनो जिलों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा मौके पर पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पदाधिकारी/कर्मी, चिकित्सा कर्मी को साधुवाद दिया गया। इस संबंध में उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा में लगे सभी पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा बेहतर समन्वय के साथ कार्य निष्पादित किया गया है तथा उनके द्वारा विशेष रूप से रेलवे के सिविल डिफेंस के टीम के सभी सदस्यों को वापस लौटे प्रवासियों को स्टेशन परिसर से नियत वाहन तक बैठाने में समन्वय की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जमशेदपुर सदर अंचलाधिकारी अनुराग तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading