खबरपलामू के टाउन क्षेत्र में अस्पताल की 30 साल पुरानी दीवार...
spot_img

पलामू के टाउन क्षेत्र में अस्पताल की 30 साल पुरानी दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

राशिफल

पलामू : पलामू मेडिकल कॉलेज स्थित एएनएम भवन की 30 साल पुरानी करीब 30 फीट ऊंची दीवार (बाउंड्री) गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दोनों मजदूरों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार सुबह टाउन थाना क्षेत्र की है।

मृतक मजदूर की पहचान पिंटू राम (30) के रूप में की गई। पिंटू सेमरी उंटारी रोड का रहने वाला था। पलामू मेडिकल कॉलेज स्थित एएनएम भवन की दीवार के बगल में जेसीबी से खुदाई कर नाला बनाया जा रहा था। बुधवार को मजदूर नाला में छड़ को बांध रहे थे। इसी दौरान जर्जर हो चुकी दीवार नीचे गिर गई और मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। यहां 11 मजदूर काम कर रहे थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading