खबरसड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल से आ रहे एक दर्जन ईट भट्ठा...
spot_img

सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल से आ रहे एक दर्जन ईट भट्ठा मजदूर घायल, मझगांव के नोवा गांव के पास हुआ हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त

राशिफल

चाईबासा : गुरुवार को जिले के मझगांव प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नोवागांव में पश्चिम बंगाल के ईट भट्टा से ओड़ीशा होते हुए झारखंड में प्रवेश करने वाले 15-16 प्रवासी मजदूर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। बंगाल के हावड़ा ईट भट्टा में काम करने वाले मजदूरों को वहां के मालिक अपनी गाड़ी से ओडिशा सीमा के ररूंआ में लाकर छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर मझगांव में मौजूद परिवार के लोगों के द्वारा उन लोगों को लाने के लिए डाला वाला टाटा मैजिक वाहन ररूंआ भेजा गया था। उसी दौरान वापसी के क्रम में मझगांव थाना अंतर्गत नयागांव मोड़ पर असंतुलित होकर टाटा मैजिक पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार सभी मजदूर घायल हो गये। गुरुवार की सुबह से ही मझगांव क्षेत्र में बूंदा-बांदी बारिश के कारण सड़क भींगी हुई थी। जिसके कारण घटना घटी। तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को गाड़ी से बाहर निकाल कर मदद की। उसके बाद लोगों ने तुरंत ही दुर्घटना की सूचना मझगांव थाना को दी।

जानकारी मिलते ही मझगांव पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को मझगांव रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। इसमें से 6 गंभीर रूप से घायल मरीजों को उचित इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर नौशाद ने कहा कि कुछ लोगों को हल्की चोट लगी थी, जिन्हें अस्पताल से ही इलाज कर दवा दी गयी है। उन्हें शाम तक छोड़ दिया जाएगा। जबकि इनमें से 6 की स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब दिख रही है, इसलिए उन लोगों को चाईबासा रेफर कर दिया गया है, जहां उनका बेहतर इलाज किया जाएगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मझगांव उप मुखिया रूसदूस्सलाम घायलों के परिवार से मिले और उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading