खबरचाकुलिया : अबतक नहीं खुला धान क्रय केन्द्र, किसान औने-पौने दाम बेच...
spot_img

चाकुलिया : अबतक नहीं खुला धान क्रय केन्द्र, किसान औने-पौने दाम बेच रहे हैं धान

राशिफल

चाकुलिया : धान की टोकरी के नाम से प्रसिद्ध बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में अबतक सरकार की ओर से धान क्रय केन्द्र नहीं खोले जाने से विस क्षेत्र के किसान चिंतित हैं. क्षेत्र के किसानों ने कहा कि झारखंड के सबसे बड़ा पर्व मकर पर्व आने वाला है. पर्व को लेकर ग्रामीण तैयारी में जुटे है. कहा कि विस क्षेत्र के ग्रामीण किसान है कृषि कर पर्व त्योहार मनाते हैं. किसानों ने कहा कि हर वर्ष विस क्षेत्र में अबतक सरकार का धान क्रय केन्द्र खुल जाता था, केन्द्र पर विस क्षेत्र के किसान सरकारी दर पर धान बेचकर लाभान्वित होते थे. परंतु इस वर्ष अब तक धान क्रय केन्द्र नहीं खुला है. धान क्रय केन्द्र नहीं खुलने से किसान औने-पौने दाम पर स्थानीय व्यापारियों के पास अपना धान बेचने को विवश हैं. धान क्रय केन्द्र नहीं खुलने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading