खबरअभाविप 12वीं में विज्ञान संकाय के घाटशिला अनुमंडल के टॉपर संजीव षाड़ंगी...
spot_img

अभाविप 12वीं में विज्ञान संकाय के घाटशिला अनुमंडल के टॉपर संजीव षाड़ंगी को किया सम्मानित, पढ़ाई में आर्थिक सहयोग का वादा

राशिफल

बहरागोड़ा : अभाविप की बहरागोड़ा इकाई द्वारा बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय के विज्ञान के छात्र विज्ञान संकाय में अनुमंडल के टॉपर और जिला में 5वां स्थान हासिल करने वाले संजीव षाड़ंगी को सम्मानित किया गया। संजीव के घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के वाबजूद भी संजीव ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बहरागोड़ा प्रखंड को नाम गौरवान्वित किया है। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के क्रम में अभाविप बहरागोड़ा इकाई के जगन्नाथ नायक, श्याम सुंदर पाल, सुभजीत कर, राकेश समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके माटियाना स्थित घर पहुंच कर उन्हें पाठ्य सामग्री दे कर हौंसला बढ़ाया। अभाविप के वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विभाग संयोजक जगन्नाथ नायक ने कहा संजीव हमारे प्रखंड के भविष्य हैं। संजीव की पारिवारिक स्तिथि ठीक नही है तब भी संघर्ष करते हुए पढ़ाई की है। संजीव अब भौतिक विज्ञान में ऑनर्स लेकर अध्ययन करना चाहते हैं। उनकी उच्च शिक्षा के लिये अभाविप परिवार सदैव उनके साथ है और उन्हें यथासंभव सहयोग किया जाएगा। राज्य सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिये हर सम्भव सहयोग करना चाहिए। शिक्षा से ही राज्य और देश का विकास हो सकता है। ऐसे होनहार विद्यार्थी ही हमारी धरोहर हैं। उन्हें आगे बढ़ाने का काम हमारा है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading