जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा लद्दाख में भारत -चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में चीनी सेना के कायराना हमले के खिलाफ चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला जलाया गया ।साथ ही आभाविप ने देश के लोगो को चाइना के सामान के बहिष्कार का आह्वान किया गया। इस दौरान महानगर सह मंत्री सत्या प्रमानिक ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में शहीद भारतीय सैनिको के हौसले और जज्बे को अभाविप सलाम करता है। युद्व में शहीद वीर सपूतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कम्लेन्दु ने देशवासियों से अनुरोध किया कि चीनी समानों का बहिष्कार करें। सभी देशवासी बॉर्डर पर तो जा नहीं सकते, पर हम चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर चीन की अर्थव्यवस्था की कमर जरूर तोड़ सकते हैं। सागर ओझा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमारे हजारों कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देने को तैयार हैं। मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य अमिताभ सेनापति, प्रदेश महामंत्री बापन घोष, चांडिल नगर के अध्यक्ष डॉ विनय, विभाग के सह सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक तिवारी, राजू महतो, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनुरंजन, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर, सूरज कुमार सिंह, बोंकेश अचार्य, सौरभ पाठक, विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।