खबरAdityapur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वर्णरेखा परियोजना में महिलाओं के लिए...
spot_img

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वर्णरेखा परियोजना में महिलाओं के लिए परिचर्चा आयोजित, शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित : रंजना मिश्रा

राशिफल

आदित्यपुर : सत्ता से लेकर शासन तक आधी आबादी की भागीदारी अब सुनिश्चित होनी चाहिए. महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार बेहतरीन प्रयास हो रहे हैं, लेकिन आज भी महिलाएं सीमित दायरे में है, ऐसे में अब वक्त आ गया है कि महिलाएं पुरुषों के समान पदों पर आसीन हो. यह बातें स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान अपर निदेशक रंजना मिश्रा ने कही. 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी से लेकर महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया, आयोजित परिचर्चा पर कामकाजी महिला होने के नाते परिवार में कैसे मान बढ़े इस विषय पर भी चर्चा की गई. जहां महिलाओं ने खुलकर अपने विचारों को एक दूसरे से साझा किया. मौके पर परियोजना की अपर निदेशक रंजना मिश्रा ने कहा कि आज परियोजना में 10% भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं है. वक्त आ गया है जब महिलाएं अधिक से अधिक सभी क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. इन्होंने कहा कि महिलाएं काफी संवेदनशीलता के साथ कार्य करती हैं ऐसे में उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. आयोजित परिचर्चा में परियोजना से जुड़ी कुल 78 महिलाओं ने हिस्सा लिया. जिसमें मुख्य रुप से कार्यपालक अभियंता माया रानी लाल, सहायक अभियंता अनीता केरकेट्टा, सहायक अभियंता अपर्णा कुमारी, एसबीआई की डिप्टी मैनेजर मोनिका सिंह मौजूद रही. (नीचे भी पढ़ें)

आदित्यपुर सर्वोच्च पदों तक पहुंचे महिलाएं : नीतू शर्मा
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की अध्यक्षता में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर महिलाओं ने एक साथ केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां दी. आयोजित महिला दिवस समारोह में महिलाओं ने समाज के सभी सर्वोच्च पदों पर पहुंचने का प्रण लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री रितिका मुखी योग प्रशिक्षका राखी शर्मा, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौजूद रही. इस दौरान महिलाओं ने सशक्त होकर बेहतर समाज निर्माण का भी प्रण लिया. इस मौके पर यहां स्थानीय वार्ड 17 की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading