

आदित्यपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला समाज के द्वारा रविवार को आदित्यपुर के हरिजन बस्ती में 50 कंबलों का वितरण किया गया। इसमें आदित्यपुर वन औरआदित्यपुर टू की दोनों इकाइयां शामिल हुई। आदित्यपुर वन से तृप्ति सिंह, बबीता सिंह, विद्या सिंह, बेबी सिंह और अंजू सिंह शामिल रहीं, वहीं आदित्यपुर टू से सुजाता सिंह,संध्या सिंह, संगीता सिंह, रीता सिंह, कुमुद सिंह और ऋतु सिंह शामिल हुईं।
