Adityapur : केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ व आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक-समाजिक संगठनों ने बनायी 7 किमी लंबी मानव श्रृंखला, पूर्व विधायक अरविंद सिंह भी हुए शामिल-Video

राशिफल

आदित्यपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल-2020 के विरोध में जहां पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 22 दिनों से आंदोलित हैं वहीं देशभर में किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है. देशभर के लगभग 23 राजनीतिक दलों के साथ कई किसान संगठन दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलित किसानों का समर्थन कर रहे हैं. इधर झारखंड में भी किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने सरायकेलाबल-खरसावां जिले के आदित्यपुर में आंदोलित किसानों के समर्थन में 7 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल 2020 का पुरजोर विरोध किया. वहीं कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा ने केंद्र सरकार से अविलंब कृषि बिल 2020 वापस लिए जाने की मांग की. उन्होंने इस बिल को काला कानून बताया. वहीं इस मानव श्रृंखला में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह भी शामिल हुए और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए केंद्र सरकार से किसानों के हित में कृषि बिल वापस लिए जाने की मांग की.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!