
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ( युवा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भागवत राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मनीष लाल शाहदेव ने झारखण्ड कमिटी का विस्तार किया. इसमें जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष समरेश सिंह को प्रदेश महामंत्री के पद पर पदोन्नति दिया गया. साथ ही साथ संगठनहित मे कई वर्षों से कार्य कर रहें ज्योति सिंह एवं धर्मवीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महेश सिंह, अनिल सिंह एवं संजय सिंह गुड्डू को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नामित किया गया एवं ढ़ेर सारी शुभकामनायें दी गयीं. कमिटी विस्तार मे बनें नव मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ( युवा ) डॉ भागवत राजपूत, राष्ट्रीय महामंत्री ( युवा ) विवेक सिंह पवार, प्रदेश अध्यक्ष ( युवा ) मनीष शाहदेव ने ढेर सारी शुभकामनायें दी.