रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों को दुमका तथा बेरमो उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इसके तहत यूपी कैडर आइएएस पदाधिकारी अनिल धिंगरा को दुमका उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है. इस तरह, राजस्थान कैडर के 2008 बैच के ही पदाधिकारी राजेंद्र किशन को बेरमो उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड के 14 आइएएस तथा पांच आइपीएस को दूसरे राज्यों में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के 14 पदाधिकारी दूसरे राज्यों में होनेवाले उपचुनाव में सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं. सामान्य पर्यवेक्षक बनाए गए पदाधिकारियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी कृपानंद झा, मनोज कुमार, डा. शैलेश कुमार चौरसिया, ए दोडे, राय महिमापत रे, शांतनु अग्रहरि, दिनेश प्रसाद, दीपक शाही, केके मिश्रा, राजीव रंजन, अबु इमरान, जितेंद्र सिंह, अजय नाथ झा तथा मृत्युंजय वर्णवाल शामिल हैं.
Jharkhand-by-polls: यूपी के अनिल धिंगरा दुमका तथा राजस्थान के राजेंद्र किशन बेरमो के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
[metaslider id=15963 cssclass=””]