बहरागोड़ा कॉलेज में धूमधाम से हुई करम पूजा

राशिफल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में सोमवार को धूमधाम से करम पूजामनायी गयी। पुजारी मोती लाल सिंह ने विधि विधान के साथ करम पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की।पूजा में करम धरम ठाकुर को दूध से नहलाया गया। फिर पुष्प अर्पित कर आस्था जतायी गयी। मादल की भी पूजा अर्चना की गयी। इस पूजा में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूजा संपन्न होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मादल की थाप पर छात्र छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मौके सुमित सिंह,सुदर्शन मुंडा,शिवशंकर मुंडा, फकीर मुंडा,जवाहरलाल सिंह,रामजीवन मुंडा, तापश मुंडा, यादव हंसदा, सुरेश मुंडा, कालीपद मुंडा,संग्राम हंसदा, सुशांत मुंडा समेत अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!