खबरबेरमो विधायक राजेंद्र सिंह फोर्टीज में इलाजरत व सलामत हैं
spot_img

बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह फोर्टीज में इलाजरत व सलामत हैं

राशिफल

जमशेदपुर : बेरमो के विधायक व सुप्रसिद्ध मजदूर नेता राजेंद्र सिंह दिल्ली के फोर्टीज अस्पताल में भर्ती व इलाजरत हैं. वहां उनका उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. श्री सिंह हम सबों के बीच हैं. रविवार की दोपहर श्री सिंह के निधन की खबर फैलने के बाद झारखंड से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में उनके परिजनों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि यह अफवाह कहां से फैली उन्हें जानकारी नहीं है. हां यह सही है कि श्री सिंह को कभी-कभी वेंटिलेटर पर रखा जा रहा है. इस तरह उनकी स्थिति गंभीर होते हुए भी वह हमारे बीच हैं. सभी की मिल कर प्रार्थना करें, तो वह जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटेंगे. राजेंद्र सिंह के पुत्र गौरव सिंह ने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी व अन्य नेताओं को भी ट्विट कर इस संबंध में जानकारी दी है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading