

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला पदाधिकारियों की बैठक जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला कार्यालय साकची में आयोजित की गई. बैठक में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा, पश्चिम विधानसभा सहित पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के तमाम मंडलों के प्रभारियों की घोषणा की गई. इसमें पोटका विधानसभा में प्रभु राम मुंडा, जुगसलाई विधानसभा में भास्कर मुखी, साकची (पूर्वी) एवं कदमा में मनोज सिंह उज्जैन, सीतारामडेरा एवं आजादनगर मंडल में कुलविंदर सिंह पन्नु, उलीडीह मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल में वंदना नामता, गोलमुरी एवं लक्षमीनगर मंडल में राजेश कुमार झा, बिरसानगर एवं टेलको में विकास गुप्ता, सोनारी एवं बारीडीह में धर्मेंद्र प्रसाद, साकची (पश्चिम ) एवं मानगो में आकाश शाह को प्रभारी नियुक्त किया गया. सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने मंडल कमेटी की बैठक लेंगे तथा मंडल को मजबूत कर मोहल्ला समिति एवं बूथ समिति तक विस्तार करने में अपना योगदान देंगे. बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी होली त्योहार को वृहद रूप से मनाया जाएगा. दूसरी ओर, भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर तथा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा के सहमति पर कदमा मंडल के अध्यक्ष अरविंद महतो ने अपने कदमा मंडल के कार्यकारिणी का विस्तार किया है. इस कमिटी में शमशेर सिंह, सुनील दीक्षित उर्फ लाली, तिलेश्वर प्रजापति तथा साधना मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा रवि शंकर सिंह महामंत्री बनाये गये हैं. इसके साथ ही दिनेश त्रिपाठी, प्रदीप रजक, राहुल मिश्रा तथा प्रकाश वर्मा को मंत्री जबकि बलवीर कुमार राय को कोषाध्यक्ष, के संतोष राव को मीडिया प्रभारी, ब्रजेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी एवं गणेश मछुआ को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा बमभोला सिंह, महेश राय, अशोक रजक, अभिषेक कुमार, मनीष प्रताप सिंह, पंकज सिंह, राहुल सिंह, सुनील शर्मा, कृष्णा यादव, प्रमोद शर्मा, राजेश महतो, रब्बू मुखी, धनंजय उपाध्यक्ष, अजय रजक तथा सुभाष सिंह को मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.
