खबर‍Big Breaking Chaibasa : ड्यूटी से घर लौट रहे रेलकर्मी की सड़क...
spot_img

‍Big Breaking Chaibasa : ड्यूटी से घर लौट रहे रेलकर्मी की सड़क दुर्घटनाग्रस्त में मौत

राशिफल

Chaibasa : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा-डॉगवापोसी रेलखंड के बांसपानी में कार्यरत इंजीनियरिंग विभाग के एक रेलकर्मी मोतीलाल नायक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना लगभग संध्या 6:30 बजे की है, जब उक्त रेलकर्मी ड्यूटी पदापहाड़ और जामकुंडिया के बीच अपनी ड्यूटी करने के बाद अपने दोपहिया वाहन से अपने घर भनगाँव लौट रहा था। रास्ते में एक बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी एक ऐसे ही एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बांसपानी के ही एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के शाखा सचिव सुभाष मजूमदार में मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading