Bihar-Minister-Shravan-Kumar-बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे जमशेदपुर, कहा- नीतीश कुमार ने खीरु महतो को राज्यसभा भेज बिहार के साथ साथ झारखंड का मान बढ़ाया, 22 साल बाद भी राज्य में अराजक स्थिति

राशिफल

जमशेदपुर: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में बिहार और झारखंड के हालात पर चर्चा की. साथ ही जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को बिहार से राज्यसभा सांसद बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के कुड़मी समुदाय के प्रति आस्था बतायी. उन्होंने बताया कि झारखंड में कुड़मी समुदाय अपेक्षित है. किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया है. बिहार के कुर्मी और झारखंड के कुड़मी दोनों में कोई असमानता नहीं है. यहां के कुड़मी अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी झारखंड में नए स्वरूप में होगी. उन्होंने बिहार और झारखंड की तुलना करते हुए कहा 22 साल बाद भी झारखंड बदहाल है. मगर आज बिहार के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है. खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण झारखंड में हर तरफ अराजकता फैली हुई है. राज्य सरकार को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा यहां की जनता आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रही है, उन्हें उचित सम्मान और अधिकार दिलाने का काम सरकार करें.(नीचे भी पढे)

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मुलाकात कर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की. श्री कुमार उडीसा के म्यूरभंज में आयोजित कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टाटानगर आएं थे. यहां से वो जमशेदपुर परिसदन पहुंचे.इससे पूर्व बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड के जदयू प्रभारी श्रवण कुमार शुक्रवार को साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 8 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद के नेतृत्व में मंत्री श्रवण कुमार का जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सह प्रदेश आमंत्रित सदस्य शैलेन्द्र महतो , जदयू जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष अशोक कुमार , अंजली सिंह , महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, निर्मल सिंह , कौशल कुमार , विश्वनाथ प्रसाद , अमन कुमार, जिला सचिव सुदर्शन यादव , मनोज दास , नारायण सिंह यादव , अमरेंद्र कुमार , संजय यादव , संजय ठाकुर , हरि नारायण सिंह आदि उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!