खबरjamshedpur-BJP-41st-Foundation-Day-in kadma, sonari-and-olidih- कदमा, सोनारी व उलीडीह में भाजपा ने मनाया...
spot_img

jamshedpur-BJP-41st-Foundation-Day-in kadma, sonari-and-olidih- कदमा, सोनारी व उलीडीह में भाजपा ने मनाया 41वां स्थापना दिवस, पूर्व मंडल अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

राशिफल


जमशेदपुरः 6 अप्रैल को कदमा भाटिया बस्ती में भाजपा कदमा मंडल ने 41वां स्थापना दिवस मनाया. मौके पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना, तत्पश्चात कदमा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा, ललन चौहान, चितरंजन वर्मा, अमरेन्द्र मल्लिक को मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा भाजपा का पट्टिका पहनाकर और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, असीम दास और राजेश कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया. मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजीत पंडित, भोला शर्मा,तपन कर्मकार ,प्रेम कुमार, कार्तिक गोप, विरेन्द्र सिंह गुटर, शोभा श्रीवास्तव,कमल कुमार, संजय शर्मा, डी एन सिंह, संतोष सिंह,कृष्णा देवी, सपन महतो,कृष्णा प्रसाद, गणेश सरदार पप्पू गुप्ता, राजा राम,मनोज सिंह, आदित्य सिंह,,द्विपल विश्वास,अजीत सिंह, विक्की यादव, केशव सिंह, रंजू झा, बबली देवी,प्रमोद साहु, इंदरजीत पाल, हरिपदो महतो, सुरेश साहू,डी एन सिंह मौजूद थे.

इधर सोनारी में मंगलवार को भाजपा सोनारी मंडल के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी गुरूजात संघ सामुदायिक भवन में भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन को सुना गया. साथ ही प्रत्येक कार्यकताओं द्वारा अपने -अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया गया. पूर्व मंडल अध्यक्षों को एवं जन संघ काल के नेताओं को सम्मानित किया गया. पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी सह पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्ण वर्मा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, गोपाल लहरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनु ठाकुर, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य दीदी रीता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीदी जोगिंदर कौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बहन सुजाता सरकार, वरिष्ठ नेता दीपक घोष, राजेश पाण्डेय, तुकाराम साहू,हेमा साहू, पंडित किशोर चटर्जी, जगन्नाथ धिवर, राजीव यादव, राजेंद्र सिंह,कमल साहू,कबिता मुंडा,लक्षमण, मंडल के महामंत्री नारायण प्रसाद , सुनील राय,प्रिंस यादव, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेस्सा, किसान मोर्चा के राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्षा बहन सरस्वती लोधी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नरेंद्र सिंह एवं समर्पित कार्यकर्ता राज लोधी,आशीष जायसवाल, विष्णु हरपाल, राजीव सिन्हा,पीयूष, बहन माया साहू,नेहा साहू, खुशबू सिंह, सरिता दास, रिंकु कुंडू, राजकुमार पटनायक,रास बिहारी प्रसाद, हरिकेश कुशवाहा, सचिन, लालू यादव,लाल जी प्रसाद,उमेश, देवाशीष चंद्र, पंकज पोद्दार,सुरज,अशोक सरनकार, तारा देवी, चंपा दी, हेमलता,अनन्या,राजु, अमित, रविन्द्र, सुवोध कर्मकार, विशाल तिवारी, शिव शर्मा, विजय कुमार,मास्टर जी, मंगल,समिर पोद्दार, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

उलीडीह मंडल कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ काल के नेताओं को अंग वस्त्र देख कर सम्मानित किया गया. सभी कार्यकर्ताओ ने कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना. उसके पश्चात मंडल के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और दल के प्रति निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरीय नेता विकास सिंह शामिल हुए.इस अवसर पर अमरेंद्र पासवान, युवा नेता विकास सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश साव, महामंत्री राकेश सिंह लोधी, प्रमोद मालाकार, गोपाल यादव, प्यारे लाल शाह, मधु सिन्हा, रविंदर कौर, देवकी साहू , बच्चू मुखर्जी, संजय सिंह, बीरेन प्रसाद, अजय लोहार, शंकर बनर्जी, मुन्ना सिंह चौहान, पारस मणि झा, संदीप शर्मा, गणेश दास, स्वरूप गोस्वामी, राजेश गुप्ता, भारती केसरी आदि मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading