खबरकारगिल विजय दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीदों को किया नमन
spot_img

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीदों को किया नमन

राशिफल

जमशेदपुर : देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की 21वीं वर्षगांठ पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। रविवार को गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पैदल मार्च कर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ , ‘वीर शहीद अमर रहे’ जैसे नारों से शहीद स्थल गुंजायमान रखा। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए लगभग दो महीने की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इतिहास की सबसे संघर्षपूर्ण युद्ध में से एक कारगिल युद्ध में भारत माँ के पाँच सौ से भी अधिक सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर मातृभूमि की रक्षा की थी। आज का दिन उन शहीदों को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। सम्पूर्ण भारतवर्ष वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण शाह, पप्पू उपाध्याय, प्रेम झा, राकेश राव, अमिश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह पिंटू, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, बिनोद गुप्ता, जयदीप मुखर्जी, पंकज शर्मा, दीपक मुखर्जी, भरत बेहरा, संतोष वुटा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading