खबरभाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो बाजार में सब्जी विक्रेताओं के बीच...
spot_img

भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो बाजार में सब्जी विक्रेताओं के बीच किया मास्क का वितरण

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो में बेकाबू होते हुए करोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय सब्जी बाजार के दुकानदारों बीच में मास्क का वितरण किया। साथ ही जो ग्राहक सब्जी लेने आए थे और मास्क नहीं पहने थे। उन्हें भी मास्क का वितरण किया और दोबारा बिना मास्क के न घूमने को कहा और बिना मास्क के घूमने के दुष्परिणाम के बारे में बताया। विकास सिंह ने कहा कि मानगो हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। अनेकों नर्सिंग होम बंद हो गए हैं। इसमें अगर महामारी फैली तो लोगों को हॉस्पिटल में बेड भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इसलिए सावधानी बरतिए दूरी बना के रहिए सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें। विकास सिंह ने कहा कि मास्क वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। आज के मास्क वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह ,कन्हैया ओझा ,गोपाल यादव, गोविंदराव,संजय सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, विजय सिंह ,सोनी आहूजा धर्मेंद्र प्रसाद ,मुख्य रूप से शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading