खबरकोल्हान की धरती से भाजपा करेगी जन आशीर्वाद यात्रा का शंखनाद
spot_img

कोल्हान की धरती से भाजपा करेगी जन आशीर्वाद यात्रा का शंखनाद

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान में जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है. इसके तहत प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल मंगलवार को जमशेदपुर पहुँचें. यहाँ उन्होंने कोल्हान में भाजपा के चारों जिलाध्यक्षों के साथ सांगठनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में आगामी चुनावों के राजनीतिक मुद्दों और समीकरणों पर गहन मंथन और मंत्रणा की गयी. कोल्हान के सभी विधानसभावार पार्टी की सक्रियता और जनता के मध्य केंद्र-राज्य सरकारों की तरफ से पहुंचाए गए. उल्लेखनीय योजनाओं की भी समीक्षा हुई. बैठक के क्रम में तय हुआ कि झारखंड प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी इस बार कोल्हान में जीत की रणनीति पर केंद्रित होकर काम करेगी. संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा ने अपनी स्थिति को बीते वर्षों में बेहतर बना लिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार में उक्त क्षेत्रों में विकास के जाल बुना जा चुका है. लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भी भाजपा के पक्ष में रहा. भाजपा की ओर से बताया गया कि इसी माह से पार्टी विधानसभा चुनावों की तैयारियां प्रारंभ करेगी. प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित जन-आशिर्वाद अभियान 13 सितंबर से कोल्हान से प्रारंभ होगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर 65 प्लस के लक्ष्य को साधने निकलेंगे. मंगलवार को जमशेदपुर में संगठन महामंत्री धर्मपाल के संग हुई बैठक में जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मनोज सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, चाईबासा जिलाध्यक्ष मनीष राम, समेत मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading