झारखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजायी चुनावी डुगडुगी, कहा-भाजपा की डबल इंजन की सरकार बदल सकती है 19 साल की बदहाल झारखंड

राशिफल

रांची एयरपोर्ट पर पहुुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शांह का स्वागत करते मुख्यमंत्री रघुवर दास.

जामताड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह ने मिशन झारखंड की शुरुआत कर दी है. उन्होंने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चुनावी डुगडुगी जामताड़ा से बजायी. झामुमो का गढ़ कहे जाने वाले संथाल परगना के किला को फतह करने के लिए अपनी चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत अमित शाह ने जामताड़ा से ही शुरू की. इसके तहत उन्होंने जामताड़ा से ही भाजपा के जोहार जनआर्शीवाद यात्रा की शुरुआत कर दी. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए अमित शाह ने जनता से कहा कि भाजपा ही झारखंड पर लगे दाग को धो सकती है. झारखंड का गठन भाजपा ने कराया है और इसका विकास भी अकेले भाजपा ही कर सकती है और डबल इंजन की सरकार से 19 साल की बदहाली का दाग धो सकता है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत रांची हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. अमित शाह ने जामताड़ा पहुंचने पर वहां के प्रसिद्ध काली मंदिर गये और बेना काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंच पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर विराजमान हुए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी सह बिहार के मंत्री नंदिकिशोर यादव, रांची के सांसद संजय सेठ, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!