
जमशेदपुर: केंद्र सरकार द्वारा विगत दिनों पेट्रोल और डीजल के करो में छूट दी गई है. इसके बाद भाजपा शासित राज्यों में भी राज्य सरकारों ने अलग से पेट्रोल और डीजल पर छूट दी है, जिससे काफी हद तक दामों में गिरावट आई है, हालांकि अब तक झारखंड सरकार ने किसी तरह की छूट लागू नहीं की है. इसके खिलाफ प्रदेश भाजपा के निर्देश पर राज्य भर के सभी पेट्रोल पंपों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जमशेदपुर में भी यह अभियान चलाया गया. जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पेट्रोल पंपों में यह अभियान चलाया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां आम जनमानस का रुझान भी हस्ताक्षर अभियान के प्रति दिखा. लोगों ने पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने हेतु हस्ताक्षर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के करों में छूट देकर बड़ी राहत दी है, जिसके बाद भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी छूट देकर जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत दिया है. ऐसे में झारखंड राज्य की सरकार निद्रा में है, और इस कारण यह अभियान राज्य भर में चलाकर सरकार को जगाने का कार्य कर रही है.

सोनारी मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी कागल नगर में पेट्रोल पंप कागल नगर मार्केट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महानगर महामंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के आलावा मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, रिता सिंह, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रैशमी भरद्वाज, संजय रजक, भरत भुषन, शंकर सिंह, नरेश प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, महामंत्री दिपक नाग, पियुश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नेहा साहू, कबिता मुंडा, राजेश्वर साहू , बंटी सिंह, सुजीत आदित्य, सुरूज पोद्दार, गांगुली दा, राहुल, निरज प्रसाद(रिंकु) शुशील हेसा, सुनील राय, दिपक, मनोज कुयला, राजीव यादव, अंशु पोद्दार, रवि पोद्दार, रंजन लोधी, विकास कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

गोलमुरी मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री राकेश सिंह, शेखर राव, सतीश शर्मा, नरेंद्र ओझा, देबाशीष झा, राकेश कुमार, ओमप्रकाश साह, पप्पू कुमार, विनोद झा, दिनेश शर्मा, अर्नब दास,विमला साहू, पार्वती देवी, जसपाल कौर, ममता कपूर,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

कदमा मंडल ने रंकनी मन्दिर के समीप पेट्रोल पंप पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव की उपस्थिति में कदमा मंडल द्वारा रंकनी मन्दिर के पास पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, के एन ओझा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, मनोज सिंह, अमित मंडल, संतोष शर्मा, परमेश्वर परमेनिक, अविनाश शर्मा, सहित अनेक कार्यकता उपस्थित थे.

आजादनगर मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा झारखंड सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम पर वेट कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, मंडल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंडल महामंत्री मनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, अजीम खान, महबूब आलम, शहंशाह, मोहम्मद महबूब, वसीम, मुस्ताक, जफर , इरशाद, इरफान आदि उपस्थित रहे.

मुसाबनी पेट्रोल पंप पर चला हस्ताक्षर अभियान
भाजपा मुसाबनी मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र की मुख्य उपस्थिति में मुसाबनी के मेढ़िया स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किया. मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि-पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाकर केन्द्र सरकार ने आमजनों को राहत पहुंचाई है और अपना फर्ज निभाया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री बीरमान लामा, विष्णु रजक, समरनाथ मुखर्जी, सुरेश माहली, बिजु मिश्र, किशोर कुमार सिन्हा, शिबु गुहा, बापी दास, कार्तिक बेल्दार, लखन चन्द्र मुर्मू, विकास शाह, कृष्णा प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह, प्रदीप बिसई, नरेश माहली, बादल लामा, सुभाष मुर्मू, लखी माहली सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

बागबेड़ा मंडन ने स्टेशन के पेट्रोल पंप पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
बागबेड़ा मंडल ने स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप पर चलाया हस्ताक्षर अभियान. अभियान का नारा ” हेमंत सरकार वेट घटाओ, कीमत घटाओ” कार्यक्रम संपन्न किया गया. मुख्य रूप से बागबेड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, गोपाल ओझा, राजकमल यादव, अंशुल कुमार, रजनी मिश्रा, नीतीश कुमार, मुकेश सिंह,चतुर्भुज सिंह, अशोक बेहरा, गौतम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के बागबेड़ा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

परसुडीह सिनेमा रोड स्थित राजेन्द्र पेट्रोल पंप पर चला अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा कर डीजल में 10 और पेट्रोल में 5 रु/ लीटर शुल्क कम किया पर झारखंड की हेमंत सरकार अब तक 22% वैट और 1 रुपया सेस वसूल रही है। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के नेतृत्व में प्रदेश किसान मोर्चा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने परसुडीह सिनेमा रोड स्थित राजेन्द्र पेट्रोल पंप पर जन हस्ताक्षर महाअभियान की शुरुआत की। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के आये हुए उपभोक्ताओं ने खासकर महिलाओं ने बढ़-कर कर सहभागिता निभायी। अभियान में प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मंत्री नीलू मछुआ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, देवेंद्र सिंह, मनोज विश्वकर्मा, रिंकू चक्रबर्ती, धीरज सिन्हा, राजेश अग्रवाल, बबिता सिंह, लड़ाई मुंडिया, दीपक करुआ, सहीद खान, अशोक सिंह, सोनू श्रीवास्तव, नयन पोद्दार, रविन्द्र सिंह शांति सिंह, राजेन्द्र राज, लखविंदर सिंह मंडल एवं अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।