चाकुलिया: आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तय निर्धारित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा मंडल कमेटी द्वारा तिरंगा यात्रा बाईक रैली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा और मंडल अध्यक्ष शतदल महतो के नेतृत्व में निकाली गई. बाईक रैली पुराना बाजार के बिरसा मुंडा चौक से मुख्य पथ होते हुए बाजार का परिभ्रमण कर वापस बिरसा चौक पहुंचकर समाप्त हुई. रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जयकारा लगा रहे थे। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को देशभक्ति के रंगने का काम किया जा रहा है, इसी तर्ज पर आज चाकुलिया में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई.(नीचे भी पढे)
कहा कि भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गांव में तिरंगा झंडा का भी वितरण किया जा रहा है ताकि सुदूर क्षेत्र में भी आजादी का अमृत महोत्सव मना सके।मौके पर हरीसाधन मल्लिक,अशोक पति, मनोरंजन महतो,संजय दास, सुधीर महतो,राजेश नमाता,दिनेश सिंह,शिशिर राणा,पिंटू नंदी,राणा गोप,समीर नाथ,जया दास, मुरली दास समेत अन्य उपस्थित थे।रैली के पूर्व भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और रैली के क्रम में नयाबाजार स्थित सुभाष चौक पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.