Chaibasa : जोड़ापोखर पंचायत के लोकेसाई गांव में विधायक निधि से पीसीसी सड़क बनेगी। मंगलवार को विधायक दीपक बिरूवा ने इस योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य रूप से जोड़ापोखर मुखिया मेंजारी मुंडा, केलेंडे मुखिया सरिता आल्डा, नवागांव प्रदीप तामसोय समेत झामुमो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे। सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सभी मुखिया को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गये कंबल गरीबों में बांटे गये। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दीपक बिरुवा ने किया। इस दौरान पर विधायक श्री बिरुवा ने वृद्ध-वृद्धाओं की समस्याओं भी सुनी। वहीं स्थानीय लोगों से बातचीत कर जनसमस्याओं की जानकारी ली। कंबल वितरण कार्यक्रम में माटागुटू मुंडा तिरिया बिरूली, मुखिया तुलसी मुंदुइया, पूर्व प्रमुख देवेंद्र दास, हरिलाल करजी, पंचायत अध्यक्ष मानसिंह भुइयां, सुभाष अखाड़ा, कुलदीप चाकी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।